शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

किसानों के लिए अच्छी ख़बर: धान समेत कई फसलों की बढ़ी एमएसपी, जानिए किस फ़सल की बढ़ाई गई है कितनी एमएसपी

केंद्र सरकार ने धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी, मूँगफली जैसी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिली है।

· · 1 मिनट

किसानों के लिए अच्छी ख़बर: धान समेत कई फसलों की बढ़ी एमएसपी, जानिए किस फ़सल की बढ़ाई गई है कितनी एमएसपी

केंद्र सरकार ने कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के अनुसार तुअर, धान, मूंगफली, मक्का जैसी कई फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है।

साल 2022-23 में धान की एमएसपी 2040 रुपए थी जिसे बढ़ाकर 2183 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह ज्वार की एमएसपी 2970 से बढ़ाकर 3180 रुपए कर दी गई है। बाजरा की एमएसपी 2350 से 2500 कर दी गई है। रागी की एमएसपी 3578 से 3846 रुपए, मक्का की एमएसपी 1962 से 2090 कर दी गई है। इसी तरह कई फसलों के एमएसपी में वृद्धि की गई है।

सबसे अधिक एमएसपी तिल की 803 रुपए और सबसे कम मक्का की 128 रुपए बढ़ाई गई है। पिछले साल भी सबसे ज्यादा एमएसपी तिल की ही बढ़ाई गई थी।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख