शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

मई में 76 प्रतिशत गिरा भारत का सोयाखली निर्यात

· · 1 मिनट

मई में 76 प्रतिशत गिरा भारत का सोयाखली निर्यात

इंदौर (भाषा)। भारत का सोयाखली निर्यात मई में करीब 76 प्रतिशत घटकर महज 10,404 टन रह गया। मई 2015 में देश से 43,173 टन सोयाखली का निर्यात किया गया था।

प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक जारी तेल विपणन वर्ष (अक्तूबर 2015-सितंबर 2016) के शुरुआती आठ महीनों में भारत का सोयाखली निर्यात 67.38 प्रतिशत गिरकर 2,08,469 टन रह गया। पिछले तेल विपणन वर्ष में देश से अक्तूबर से मई के बीच 6,39,190 टन सोयाखली निर्यात किया गया था।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका, ब्राजील और अर्जेन्टीना में सोयाबीन की बम्पर पैदावार हुई है। लिहाजा इन देशों की सोयाखली के भाव भारतीय सोयाखली के मुकाबले काफी कम हैं। नतीजतन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सोयाखली की मांग गिर रही है।

सोयाखली वह उत्पाद है, जो सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचा रह जाता है। यह उत्पाद प्रोटीन का बडा स्त्रोत है। इसका इस्तेमाल खासकर पशु आहार और मुर्गियों का दाना बनाने में होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख