शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

महिलाओं में दाढ़ी-मूंछ गंभीर बीमारी की पहचान

· · 2 मिनट

महिलाओं में दाढ़ी-मूंछ गंभीर बीमारी की पहचान

आगरा। पहले ज़माने में जब भी गाँव-शहर में सर्कस आता था तो पंडाल में एक कमरा होता था कुदरत के एक अजूबे के लिए। बच्चे पाँच रुपये का टिकट लेकर देखने जाते थे दाढ़ी-मूंछ वाली औरत को देखने के लिए। वैसे देेखने में तो वो औरत ही होती थी पर चेहरे पर अधिक बाल होने के कारण लोग अचरज से देखते थे। आज मेडिकल साइंस ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह कोई अजूबा न होकर सिर्फ होर्मिनल विकार से ग्रसित एक मरीज़ है। इस बीमारी के ही कम विस्तृत रूप को पॉली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) के नाम से जाना जाता है। आजकल 10 में से 3 लड़कियां इस विकार के जूझ रही हैं।

पीसीओएस के लक्षण

सिर के बाल झड़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल उगना, मासिक चक्र अनियमित होना या रुक जाना, वजन बढऩा या कम हो जाना।

बंद हो जाता है मासिक धर्म

फीमेल हॉर्मोन की गड़बड़ी से हर महीने अंडकोष में अंडा बनने की जगह चने-मटर जैसी एक छोटी सी बलेज बन जाती है। कुछ सालों में पूरा अंडकोष ही सिस्टस से भर जाता है। ऐसी स्थिति में मासिक धर्म आना भी बंद हो जाता है।

पीसीओएस के अधिकांश मरीजों को गर्भधारण करने में भी समस्या आती है। इसे बांझपन न कहा जाये क्योंकि किसी को बांझ कहना गलत होगा। सही शब्द है नि:संतान दंपत्ति। अच्छी खबर यह है कि इस बीमारी का निदान संभव है। जल्दी इलाज शुरू करने से 70 प्रतिशत लड़कियां अपनी प्रजनन क्षमता को नही खोती। गंभीर व जटिल अवस्था में इसका इलाज दूरबीन के ऑपरेशन यानी लैप्रोस्कोपी द्वारा संभव है। इसमें सूक्ष्म छेद के ज़रिये इन सिस्टों को हटा कर अंडाशय को ठीक किया जाता है और महिला मां बन सकती है।

बीमारी को छुपाने से बीमारी बढ़ सकती

इस बीमारी के बढ़ने के अन्य कारण हैं खान पान की गड़बड़ी, व्यायाम न करना, मासिक धर्म रोकने व खोलने की दवा मन-मर्जी से खाना व वजन बढ़ना। सिर्फ चेहरे के अनचाहे बाल हटवा लेना इसका निदान नहीं है। जल्द उपचार से ही निदान संभव है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख