शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

महिलाओं में बढ़ रही है अनियमित माहवारी

· · 2 मिनट

महिलाओं में बढ़ रही है अनियमित माहवारी

लखनऊ। लड़कियों में माहवारी का प्रारंभ होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो हर महीने नियमित रूप से होती है। इसका अनुभव भी हर लड़की में अलग अलग रूप में होता है- जैसे पेट दर्द, कमर दर्द और सर दर्द आदि की समस्या का अनुभव होना। लेकिन गर्भावस्था और वृद्धावस्था के समय महिलाओं में माहवारी नहीं होती। किसी कारणवश अगर महिला में सामान्य अवस्था में माहवारी बिना किसी कारण बंद हो जाए, तो इसे माहवारी का अभाव कहते हैं। यह समस्या हार्मोन में होने वाले बदलाव के कारण भी हो सकती है। मासिक धर्म या पीरियड 10-16 साल की लड़कियों के शरीर में होने वाला एक हार्मोनल बदलाव है।

बलरामपुर की डाक्टर गीता खन्ना बताती हैं “स्त्री के शरीर में दो अंडाशय और एक गर्भाशय होता है, अंडाशय से हर माह एक विकसित अण्डा उत्पन्न होता है जब अण्डा गर्भाशय में पहुंचता है उसका स्तर खून और तरल पदार्थ से गाढ़ा हो जाता है, जब यह अंडा पुरुष के शुक्राणु से नहीं मिलता तो यह स्राव बन जाता है जो कि योनि से निकल जाता है। इसी स्राव को मासिक धर्म रजोधर्म या माहवारी पीरियड या मासिक कहते हैं।” डाक्टर गीता खन्ना बता रही हैं अनियमित माहवारी में महिलाएं क्या करें और क्या न करें-

करें थोड़ा-थोड़ा भोजन

दिन में एक बार में भोजन करने की जगह थोड़ा-थोड़ा भोजन करें क्योंकि ऐसा होता है कि जब हमारे एक खाने से लेकर दूसरी बार के खाने में अधिक अंतराल हो तो खून में शर्करा का स्तर कम हो जाता है इसलिए दर्द ज्यादा होता है। अगर खानपान में इस तरह का ध्यान रखें तो दर्द कम हो जाती है।

केला खाएं केला पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है जिससे आपको जरूरी पोटेशियम की प्राप्ति होती है इसलिए पीएमएस के कई लक्षण जैसे पेट में गैस बनना या शरीर में पानी जमा होना जैसी कई समस्याओं से केला आराम दिलाता है। इसके अलावा आलू,प्याज, अंजीर और टमाटर में भी पोटेशियम पाया जाता है, खाने में इसे भी शामिल कर सकते हैं। ऐलोवेरा के साथ काली मिर्च या जीरे को दिन में तीन बार खाने से भी काफी हद तक पीएमएस की दर्द को कम करने में मदद करता है।

ध्यान दें

डाक्टर गीता खन्ना बताती हैं, “अगर ज्यादा रक्त स्राव हो तो एन्डो मेटरियोसिस अल्ट्रा साउंड कराए। दवा को आदत न बनाएं और नियमित व्यायाम और योगा से मिलेगी दर्द में राहत इस तरह नियमित होगा पीरियड।”

रिपोर्टर- दीक्षा बनौधा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख