शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ: किसानों को घर-घर दी जाएगी बीमा पॉलिसी, जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ

'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान के जरिए ही प्राकृतिक खेती, ड्रोन, ई-सैम्पलिंग जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।

· · 2 मिनट

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ: किसानों को घर-घर दी जाएगी बीमा पॉलिसी, जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा लेने वाले किसानों को पूरे महीने घर-घर जाकर बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी दी जाएगी। कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ की शुरूआत की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार, 26 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर बूढ़ी बरलाई गांव में की गई। इस अभियान के जरिए केन्द्र सरकार का मकसद देश भर में उन किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का दस्तावेज (पॉलिसी डाक्युमेंट) पहुंचाना है, जिन्होंने यह बीमा करा रखा है।

‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान एक महीने तक चलेगा। इसमें रबी 2021-22 के तहत बीमित सभी किसानों को उनके घर जाकर फसल बीमा के हार्ड कॉपी दी जाएगी। ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के जरिए ही प्राकृतिक खेती, ड्रोन, ई-सैम्पलिंग जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।

https://twitter.com/hashtag/MeriPolicyMereHaath

‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी किसान पीएमएफबीवाई के तहत सरकार की नीतियों, भूमि रिकॉर्ड, दावे की प्रक्रिया और शिकायत निवारण के बारे में सभी जानकारी से अच्छी तरह से वाकिफ हों।

अभियान की शुरूआत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हर किसी की जुबान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ मिलने की बात है। किसानों को संकट के समय उनकी भरपूर सहायता की गई है। किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया जाएं, यह प्रधानमंत्री की सोच और उनका संकल्प है, जिसे साकार करने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/PMFBY

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https //pmfby.gov.in पर जा सकते हैं। नहीं तो क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर बैंक या सीएससी शाखा में जा सकते हैं।

अगर कोई किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसके पास कुछ जरूरी डॉक्युमेंट होने चाहिए, इसमें आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक का पहला पेज, जमीन की खसरा-खतौनी, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य दस्तावेज होने चाहिए।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, फसल बीमा ऐप ने किसानो को सीधे पंजीकरण करने, आवेदन की स्थिति और कवरेज के विवरण को ट्रैक करने में सक्षम बनाया है किसान 72 घंटे के भीतर फसलों के नुकसान की रिपोर्ट कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख