शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

पुरुषों को भी होती है यह समस्या, यह नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा

· · 2 मिनट

पुरुषों को भी होती है यह समस्या, यह नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा

लखनऊ। यूं तो ब्यूटी एडवाइस की जरूरत महिलाओं को ज्यादा होती है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि पुरुषों को इसकी जरूरत नहीं होती। पुरुषों की त्वचा की कई समस्याओं से गुजरती है। काले घेरे इन्हीं समस्याओं मे से एक हैं। पुरुषों की बात करें तो वे इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते जिसके चलते आगे चल कर ये एक बड़ी समस्या बन सकता है।

दिन-रात स्क्रीन के सामने काम करने, रात को अच्छी नींद न लेने और सिगरेट पीने से आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। साथ ही सिगरेट पीने या जरूरी मात्रा में पानी न पीने से त्वचा में गंदगी जमने लगती है जिसके कारण डार्क सर्कल हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें-ताकि न हो सर्दियों में आपके शरीर में पानी की कमी

अपनाएं यह उपाय

  • रोजाना कम से कम 10 ग्लास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर के हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और त्वचा खुल कर सांस ले पाएगी।
  • रात में एक चम्मच पानी को फ्रीजर में जमने के लिए छोड़ दें। सुबह उठ कर इसे आंख के नीचे लगाएं। इसके बाद थोड़ी सी फेस क्रीम भी लगा लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और काले घेरे हलके पड़ने लगेंगे।
  • ध्यान रखें कि धूप में ज्यादा न निकलें। अगर निकलते भी हैं तो सनस्क्रीन लगाए बिना और सनग्लासेस पहने बिना तो मत ही जाएं।
  • आंखों पर खीरा या आलू रखना तो हमेशा ही आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मियों में तो ये आराम से उपलब्ध भी होता है। खीरे या आलू के गोल गोल टुकड़े कर के 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें, फिर ठंडे पानी से आंखें धुल लें। ये थकी आंखों को आराम पहुंचाएगा और खून का बहाव भी सुधारेगा।
  • आंखों को ठंडक पहुंचाने का एक तरीका ये भी है कि इस्तेमाल किए गए टी बैग या हर्बल चाय पत्तियों को आंखों पर रखें। बहुत आराम मिलेगा।
  • इन सब तरीकों के अलावा ये भी जरूरी है कि हर दिन 8 घंटों की नींद जरूर लें।

ये भी पढ़ें-स्मॉग से कैसे करें त्वचा और बालों की देखभाल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख