शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

SP से निष्कासन के एक दिन बाद अखिलेश ने की बैठक, ज्यादातर विधायक शामिल

· · 1 मिनट

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी कुनबे’ में हुई अब तक की सबसे बड़ी उथल-पुथल के बीच समाजवादी पार्टी (SP) से बर्खास्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बीच आज शक्ति प्रदर्शन की होड़ लगी।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों की बैठक बुलायी, जिसमें SP के 229 में से ज्यादातर विधायकों के साथ-साथ खासी तादाद में विधान परिषद सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके जरिये साबित करने की कोशिश की गयी कि अखिलेश अब सपा के सबसे मजबूत नेता हैं।

खबर लिखे जाने तक यह बैठक जारी थी। इसके बाद अखिलेश अपने अन्य समर्थकों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। कुल मिलाकर SP के लिये आज का दिन बेहद अहम है।

अखिलेश और उनके हिमायती चाचा रामगोपाल यादव को कल SP मुखिया द्वारा पार्टी से बर्खास्त किये जाने के बाद शुरु हुआ ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ मुख्यमंत्री आवास पर जारी रहा। बड़ी संख्या में अखिलेश के समर्थक उनके आवास के बाहर एकत्र होकर उनके समर्थन और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के विरोध में नारेबाजी करते दिखे।

उधर, SP मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने द्वारा घोषित किये गये पार्टी उम्मीदवारों की SP राज्य मुख्यालय पर बैठक बुलायी है। इस बैठक को लेकर काफी गहमागहमी है। खबर लिखे जाने तक यह बैठक शुरु नहीं हुई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख