शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अब मोबाइल और ईमेल पर मंगाएं मेडिकल रिपोर्ट

· · 1 मिनट

अब मोबाइल और ईमेल पर मंगाएं मेडिकल रिपोर्ट

लखनऊ। 26 जनवरी से सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां दूरदराज से आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी जांच कराने पर मात्र दो घंटे में उसकी विस्तृत जानकारी फोन पर मिल जाएगी।

इस संबंध में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि 26 जनवरी के बाद से मरीजों को जांच के लिए सिविल अस्पताल के चक्कर नही काटने पड़ेगे। इसके लिए सिविल अस्पताल पैथालॉजी में आनलाइन सिस्टम लागू हो जाएगा। इस सुविधा के जरिए न मरीजों को सिर्फ मोबाइल में बल्कि मेल के जरिये भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

दो घंटे मे मिलेगी जांच रिपोर्ट

मरीजों को जांच रिपोर्ट मात्र दो घंटे में उसके फोन और मेल पर मिलेगी। जांच कराने के बाद मरीज के फोन पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें लिंक होगा। उस पर क्लिक करते ही मरीज अपनी रिपोर्ट देख सकेगा।

कागजी कार्रवाई से मिलेगा छुटकारा

मरीज जैसे ही पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाएगा, उसकी जानकारी ऑनलाइन कनेक्ट पैथोलॉजी के कंप्यूटर पर भी पहुंच जाएगी। इससे अस्पताल के स्टाफ को भी सुविधा होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख