शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी सरकार के चार साल के जश्न पर मायावती का हमला, सरकार को बताया हर मोर्चे पर फेल

· · 1 मिनट

मोदी सरकार के चार साल के जश्न पर मायावती का हमला, सरकार को बताया हर मोर्चे पर फेल

लखनऊ। चार साल का जश्न मना रही मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। बहुजन समाज पार्टी की की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया। मायावती ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने हर कदम को ऐतिहासिक बताते हैं । पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अपनी ऊंचाई पर हैं … इनकी चोरी और ऊपर से सीनाजोरी भी ऐतिहासिक है ।”

https://t.co/HrhdF8q4II

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश की है । मायावती ने कहा कि मोदी सरकार को चार साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है । यह सरकार सफेद झूठ बोलती है । चार साल पूरे हो गए हैं, और यह साफ है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान के मुद्दे, महंगाई के मोर्चे पर यह सरकार ऐतिहासिक रूप से विफल हुई है। उन्होंने कहा कि जनता हिंसा और तनाव का सामना कर रही है । दलित, पिछड़े और मुस्लिम रोज हिंसा का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने 2014 में 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी । सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा इसका जश्न भी मना रही है ।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख