शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

‘ईवीएम में छेड़छाड़’ के खिलाफ दो-तीन दिनों में अदालत जाएंगे: मायावती

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। बहुजन समाज पार्टी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ अगले दो-तीन दिनों में अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में छेड़छाड़ कर चुनाव जीता।” बसपा सुप्रीमो ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगले दो-तीन दिनों में हम इस मुद्दे पर अदालत में जाएंगे।” इससे पहले चुनाव आयोग ने मायावती के दावे को खारिज कर दिया था कि ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है और कहा कि मतपत्रों के माध्यम से फिर से चुनाव कराने की उनकी मांग कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है।

उत्तरप्रदेश में पिछली विधानसभा में बसपा की 80 सीट थी जो इस बार महज 19 सीट तक सिमट गई। मोदी लहर में भाजपा और इसके सहयोगियों ने 14 वर्ष बाद 325 सीट जीती जबकि सपा ने 47 और इसकी सहयोगी कांग्रेस महज सात सीटों तक सिमट गई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी मायावती के आरोपों का समर्थन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दावा किया था कि पंजाब में ईवीएम से छेड़छाड़ हुई ताकि आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर रखा जा सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख