शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

..तो मोदी दुनिया को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे: आजम खां

· · 1 मिनट

..तो मोदी दुनिया को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे: आजम खां

रामपुर (आईएएनएस/आईपीएन)। पत्नी यशोदा बेन से अलग रह रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि यदि मोदी ने मुसलमानों को परेशान करना नहीं छोड़ा, तो वह इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) जाएंगे और उसके बाद मोदी दुनिया को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।

सपा विधायक आजम खां ने कहा, ”मोदी जी मुसलमानों को परेशान न करें, वरना मुसलमानों को सोचना पड़ेगा कि उन्हें कहां जाना है। यदि हम संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) में चले गए तो मोदी जी दुनिया को मुंह नहीं दिखा सकेंगे। उन्हें पूरी दुनिया के सामने बेइज्जत होना पड़ेगा।”

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

टांडा में हुई जनसभा में तीन तलाक पर बयान को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा, ”जो व्यक्ति सात फेरे लेने के बाद भी अपना पति धर्म न निभा सका, वह दूसरों की पत्नी का क्या ख्याल रखेगा। मोदी जी पहले अपनी पत्नी को तो हक दें।” उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मामले में सिर्फ शरीयत का कानून ही माना जाएगा।

मुस्लिम महिलाओं द्वारा तीन तलाक का विरोध किए जाने पर आजम ने कहा, ”बीजेपी का अजब तमाशा है, नकली मुस्लिम महिलाओं को बुरका पहनाकर तीन तलाक के विरोध में लाकर खड़ा कर दिया जाता है। हिंदुओं और मुस्लिमों लड़ाने वाले ये लोग मुस्लिमों को भी आपस में लड़ाना चाहते हैं।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख