शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

मथुरा: प्रधानमंत्री मोदी ने की पशुरोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत, देश को 40 मोबाइल पशु एंबुलेस की सौगात

· · 2 मिनट

मथुरा: प्रधानमंत्री मोदी ने की पशुरोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत, देश को 40 मोबाइल पशु एंबुलेस की सौगात

लखनऊ/मथुरा। देश के पशुपालकों के लिए अच्छी ख़बर है। गायों के नस्ल सुधार और पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियोंं से बचाने के लिए भारत में पशुओं के लिए अपनी तरह का ये विशेष अभियान है। गौप्रेमी भगवान कृष्ण की धरती मथुरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशु रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुुरुआत की है। खुरपका मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारियों से हर साल हजारों पशुओं की मौत हो जाती है। प्रधानमंत्री ने मथुरा के वेटनरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ भी किया।

339774-whatsapp-image-2019-09-11-at-12639-pm
339774-whatsapp-image-2019-09-11-at-12639-pm


बुधवार की सुबह पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय से उन्होंने पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) और ब्रुसेलोसिस के लिए राष्‍ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरूआत की।

339782-eelo75vaaakqub
339782-eelo75vaaakqub


इस कार्यक्रम के तहत 2024 तक 50 करोड़ से अधिक पशुओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

https://twitter.com/hashtag/NADCP
https://t.co/nsgfaukZJc

देश के सबसे बड़े पशु आरोग्य मेले में मोदी ने 40 मोबाइल वेटनेरी वैन को हरी झंडी भी दिखाई। इसके अलावा देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की भी शुरूआत की।

339776-whatsapp-image-2019-09-11-at-61231-pm
339776-whatsapp-image-2019-09-11-at-61231-pm


इस अभियान के माध्यम से 600 जिलों में सौ-सौ गांव की 200-200 गायों का आने वाले महीनों में कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। गायों की नस्ल सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है।

339777-eekuinwxsaiks-r
339777-eekuinwxsaiks-r


कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में कुछ लोगों के कान पर अगर ओम (ॐ) या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। पीएम ने कहा, ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारे देश में पशुधन काफी बड़ी बात है, इसके बिना अर्थव्यवस्था, गांव कुछ नहीं चल सकता है।

https://t.co/0imFNmxJU2

प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं की शुरूआत

नरेंद्र मोदी ने मथुरा के विकास कार्यों, आगरा और मुरादाबाद में आरआईडीएफ(नाबार्ड) योजना से बने पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक, 165 पशु चिकित्सालय, रोग निदान प्रयोगशाला एवं वृहद गो संरक्षण केंद्र, वर्गीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र, बाबूगढ़, हापुड़, महिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ शाहजहांपुर की शुरूआत की गई।

339718-narendra-modi-in-mathura
339718-narendra-modi-in-mathura

मथुरा के पशु आरोग्य मेले में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. केंद्रीय पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह, और यूपी के मुख्यमंत्री गिरिराज सिंह।

मोदी ने पशु आरोग्य मेले का निरीक्षण भी किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख