शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

शादीशुदा लोगों होते हैं ज्यादा तनावमुक्त

· · 1 मिनट

शादीशुदा लोगों होते हैं ज्यादा तनावमुक्त

लखनऊ। अगर आप शादीशुदा हैं और आप अपने पार्टनर के साथ खुश हैं तो आप बीमारियों से दूर रहेंगे और लंबी उम्र जिएंगे। शोधकर्ताओं की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। एक स्टडीज के अनुसार शादीशुदा कपल एकल व तलाकशुदा लोगों से ज्यादा खुशहाल जीवन जीते हैं। यूएसए स्थित कार्निजी मेलॉन यूनिवर्सिटी की स्टडी इस बात का सबूत देती है कि कैसे शादी स्वास्थ्य पर असर डालती है।

साइकोन्यूरोएंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि शादीशुदा लोगों में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर अविवाहित लोगों की तुलना में कम होता है। लंबे समय तक रहने वाला तनाव शरीर में कॉर्टिसोल के स्तर को बढ़ाता है जिसकी वजह से शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। शोधकर्ताओं ने 572 स्वस्थ लोगों के तीन दिन का स्लाइवा (लार) सैंपल लिया और इनका कोर्टिसोल परीक्षण किया।

परिणाम के अनुसार शादीशुदा कपल में कोर्टिसोल की मात्रा कम है। रिसर्चर ने प्रत्येक व्यक्ति के रोज के कोर्टिसोल लेवल की तुलना भी की जिसके अनुसार सुबह के वक्त कोर्टिसोल का लेवल सबसे उच्च स्तर पर होता है वहीं दिन के वक्त तनाव कम हो जाता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनमें कोर्टिसोल का स्तर तेजी से गिरता दिखता है। इस वजह से दिल की बीमारी होने की संभावना भी कम होती है और आप लंबे समय तक जीते हैं।

जिम्मेदारियां बंटती है तो तनाव कम होता है

इस पर लखनऊ स्थित मनोविशेषज्ञ अनुभूति जैन ने बताया, ‘यह जरूरी नहीं है कि अमेरिका और भारत में परिणाम एक जैसे हों। हां ये जरूर है कि जब आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिलता है और जिम्मेदारियां आपस में बंट जाती है तो तनाव वैसे भी कम हो जाता है। हालांकि कई बार जीवनसाथी या ससुराल पक्ष अच्छा न मिलने के कारण यही तनाव दोगुना भी हो जाता है।’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख