शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मैनुअल थेरेपी मांसपेशियों के दर्द का बेहतर इलाज

· · 2 मिनट

मैनुअल थेरेपी मांसपेशियों के दर्द का बेहतर इलाज

लखनऊ। जब मांसपेशियों का दर्द बढ़े तब दवा लेना उचित नहीं है। फिजियोथेरेपी की आधुनिक तकनीक मैनुअल थेरेपी के जरिये अपना इलाज कराकर अब बिना दवा लिए और बिना किसी साइड इफेक्ट के बेहतर परिणाम पा सकेंगे।

मैनुअल थेरेपी फाउण्डेशन ऑफ इंडिया की तरफ से राजधानी में मैनुअल थेरेपी की जागरुकता के लिए नौ मैनुअल थेरेपी की कार्यशाला का आगाज हुआ। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि एशिया के पहले मैनुअल थेरेपी में मास्टर कर चुके डॉ. उमाशंकर मोहंती थे। कार्यशाला के दूसरे दिन वह बताते हैं कि मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण है मैनुअल थेरेपी तकनीक।

फिजियोथेरेपी की इस आधुनिक तकनीक में विशेष डाएग्नॉसिस करके बिना किसी दवा के इलाज किया जाता है। यही वजह है कि इस तकनीक को ‘ड्रग फ्री थेरेपी’ भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा लोग डिस्क संबंदित दर्द झेलते हैं जो कि दूसरी सबसे बड़ी बीमारी है। लोग अज्ञानता में ऐसे मांसपेशियों के दर्द में दवा खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि इससे उनकी समस्या जड़ से नहीं जा सकती। कार्यक्रम के दूसरे भाग में डॉ उमाशंकर मोहंती चेहरे के टीएम ज्वाइंट से लेकर पैर के दर्द तक के लिए इस तकनीक से जुड़ीं प्रमुख बातों को लोगों और प्रशिक्षण लेने आए लोगों से साझा करेंगे। इस अवसर पर कई शहरों से फिजियोथेरेपिस्ट भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

कमर दर्द के लिए यह भी कारण

कार्यशाला में डॉ उमाशंकर मोहंती ने बताया कि कमर का दर्द कई बार विभिन्न मांसपेशियों की कमजोरी या उनके कसने की वजह से भी हो सकता है। हमेशा कमर का दर्द नस दबना या डिस्क की वजह से नहीं होता है। इस तरह की मासपेशियों की कमजोरी या कसने में विपरीत हिस्सों की मांसपेशियां कमजोर और दूसरी तरफ की कस जाने से दर्द शुरू होता है, जिसे ‘लोअर क्रॉस सिंड्रोम’ कहते हैं।

इस तरह की समस्या में कूल्हे और पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इसके साथ ही पीठ और जांघों की मांसपेशियां कसने से पीठ या कमरदर्द होता है। डॉ उमाशंकर का कहना है कि इस तरह का दर्द पूरी तरह से खत्म नहीं होता है, जबतक शारीरिक तौर पर उत्पन्न इस असंतुलन की स्थिति को दूर न किया जाए, लेकिन मैनुअल थेरेपी के जरिए इस कम समय में पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख