शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मणिपुर चुनाव: अंतिम चरण में 22 सीटों पर मतदान जारी

· · 1 मिनट

मणिपुर चुनाव: अंतिम चरण में 22 सीटों पर मतदान जारी

इम्फाल (आईएएनएस)। मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। दूसरे चरण के तहत 7.59 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में 98 उम्मीदवार हैं जिसमें से चार महिलाएं हैं।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दूसरे चरण में पांच जिलों थौबल, उखरुल, चंदेल, तामेंगलोंग और सेनापती में 1,643 मतदान केंद्र हैं। सभी की नजर थौबल विधानसभा सीट पर हैं जहां से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। मणिपुर में लागू सशस्त्रबल विशेषाधिकार अधिनियम (विशेष शक्तियां) 1958 के खिलाफ 16 वर्षो तक अनशन करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता शर्मिला ने राजनीति में प्रवेश कर लिया है।

अन्य निर्वाचन क्षेत्र जिस पर सबकी नजर है, वह है नुंगबा जहां से उपमुख्यमंत्री गेखानगम दौड़ में है। राज्य में मंगलवार को हुए दोहरे बम विस्फोट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत, म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स और मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारी घायल हो गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार देवगन के मुताबिक, ”पहाड़ी क्षेत्रों में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मतदान अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को हेलीकॉप्टर की मदद से ले जाया गया।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख