शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

ममता का ऐलान-1 जनवरी से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान

· · 2 मिनट

कोलकाता (आईएएनएस)| नोटबंदी से खफा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनकी तृणमूल कांग्रेस एक जनवरी से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी।

ममता ने कहा, “आज का यह एक मात्र नारा है। हम लोग एक जनवरी से राज्य भर में इस नारे के साथ सड़कों पर उतरेंगे। देश ऐसे व्यक्ति के हाथों में बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, जिसने सांप्रदायिक दंगों के साथ ही राजनीति की शुरुआत की।”

ममता वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के संदर्भ में बोल रही थीं। दंगों में हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे कहा था, “आपने राजधर्म नहीं निभाया।” अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने बड़े नोटों के बंद होने के कारण नौकरी गंवाने वाले लोगों की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजने की घोषणा की।

नोटबंदी से मजदूरों का पलायन हुआ

उन्होंने कहा कि भारत में 92 प्रतिशत ग्रामीणों के पास कोई बैंक नहीं है। केंद्र सरकार देश को नकदी विहीन करने के बाद चेहरा विहीन हो गई है। सरकार ने नकदी विहीन अर्थव्यवस्था के लिए बाध्य कर दिया। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले बहुत सारे लोग घर लौट गए। नोटबंदी के बाद करीब 10 करोड़ लोग नौकरी गंवा चुके हैं। ममता ने कहा, “हम नोटबंदी से नौकरी गंवाने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं। यह सूची राष्ट्रपति को भेजेंगे।”

प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर ममता ने कहा, “अली बाबा और उनके चार सहयोगी सभी फैसले ले रहे हैं। अली बाबा और उनके चार सहयोगी ही देश की जनता, अपनी पार्टी और सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भगवान ही जानता है, क्या-क्या फैसले लिए गए।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख