रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

केरल : वेंगारा उपचुनाव में आईयूएमएल के केएनए खादर जीते, भाजपा के जनचंद्रन चौथे स्थान पर रहे

· · 2 मिनट

मलप्पुरम (आईएएनएस)। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के उम्मीदवार के.एन.ए. खादर ने रविवार को 23,310 से ज्यादा मतों के अंतर से वेंगारा उपचुनाव जीत लिया है।

आईयूएमएल प्रमुख पी.के. कुन्हलिकुट्टी के अप्रैल में मल्लपुरम से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। उन्होंने कहा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सारे दांव-पेंच खेले, लेकिन हम जानते थे कि क्या परिणाम आएगा। पी.के. कुन्हलिकुट्टी ने 2016 विधानसभा चुनाव में 38,000 से ज्यादा मतों के अंतर से वेंगारा सीट जीती था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, खादर को 65,227 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार पी.पी. बशीर को 41,917 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के. सी. नसीर और चौथे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के. जनचंद्रन रहे।

चुनाव में कुल 502 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। आईयूएमएल प्रमुख पी.के. कुन्हलिकुट्टी के अप्रैल में मल्लपुरम से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की दूसरी सबसे बड़ी घटक आईयूएमएल ने दो बार विधायक रह चुके खादर को मैदान में उतारा था, जिन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा था।

कुन्हलिकुट्टी ने लोकसभा चुनाव में 40,000 से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि 2016 विधानसभा चुनाव में 38,000 से ज्यादा मतों के अंतर से वेंगारा सीट जीती था।

खादर ने कहा, “मैं बेहद खुशी के साथ वापस जा रहा हूं क्योंकि वाम दलों ने मुझे हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन मैं आसानी से जीतने में कामयाब रहा। मैं निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों और यूडीएफ के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं।”

बशीर ने कहा कि उन्होंने इस मिथक को तोड़ दिया है कि आईयूएमएल ही चारों छाई हुई है और सबसे दमदार पार्टी है।

इस बीच माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा, “आईयूएमएल तकनीकी तौर पर भले ही जीत गई हो, लेकिन हमने राजनीतिक विजय पाई है।”

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख