शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

मध्यप्रदेश: गोवंश को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बनेंगे नए नियम

· · 2 मिनट

मध्यप्रदेश: गोवंश को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बनेंगे नए नियम

भोपाल। मध्यप्रदेश में गोवंश परिवहन आसान बनाने और इनका परिवहन करने वाले किसी व्यक्ति को कोई परेशान न कर सके, इसके लिए राज्य की कांग्रेस नीत सरकार गोवंश परिवहन के नियमों में जल्द बदलाव करने जा रही है।

मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हम जल्द ही गोवंश परिवहन नियमों को आसान बना रहे हैं। इसके लिए हम इसमें बदलाव कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- ऐसी गोशाला हो, तो भूखी-प्यासी नहीं मरेंगी गौ माता

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने फैसला किया है कि गोवंश परिवहन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में गोवंश के खरीददार विशेषकर किसान जल्द ही अपने इलाके के सब डिवीजनल मजस्ट्रिेट (एसडीएम) से इसे ले सकेंगे। इसमें विस्तृत जानकारी होगी कि यह कितने गोवंश परिवहन की एनओसी है और इन गोवंश को किस मार्ग से ले जाया जाएगा।”

यादव ने कहा, “एसडीएम द्वारा जारी यह एनओसी उस वाहन पर चिपकानी होगी, जिस पर इन गोवंशों का परिवहन किया जा रहा है। यह एनओसी मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से खरीदे गये गोवंश के लिए भी होगा, लेकिन एक बार में 25 से ज्यादा गायों का परिवहन नहीं किया जा सकेगा।”

यह भी पढ़ें- कमाई का जरिया और पूजनीय गाय सिरदर्द कैसे बन गई ?

उन्होंने कहा, “एनओसी होने से मध्यप्रदेश में गोवंश को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकेगा। गायों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने से ना तो पुलिस रोकेगी और ना ही गोरक्षा के नाम पर कोई परेशान करेगा। “

कई बार गोवंश का परिवहन करने वालों विशेषकर मुस्लिम समाज के लोगों को स्वयंभू गोरक्षकों और असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, अब तक कई बार ऐसा भी देखने में आया है कि गोवंश को ट्रक सहित थाने में रख लिया जाता था, जिससे इन जानवरों को समय पर चारा एवं पीने का पानी भी ठीक ढंग से मुहैया नहीं हो पाता था। अब एनओसी होने से इससे भी बचा जा सकेगा।

(इनपुट भाषा से)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख