शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मधुसूदन मिस्त्री कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को मधुसूदन मिस्त्री को पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) का सदस्य नियुक्त किया। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और मिस्त्री के अलावा भुवनेश्वर कलिता को भी इसमें शामिल किया गया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कांग्रेस सीईए की सलाहकार समिति में कांग्रेस सांसद शमशेर सिंह डुल्लो और पूर्व सांसद अश्क अली टाक तथा बिरेन सिंह एंगती को रखा गया है। कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चूंकि मिस्त्री को सीईए का सदस्य नियुक्त किया गया है, इसलिए वह पार्टी के संविधान के मुताबिक पार्टी में किसी अन्य पद पर नहीं रहेंगे।

कांग्रेस सीईए पर पार्टी के अंदर संगठनात्मक चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है। लंबे समय से स्थगित कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया गया है तथा 15 अक्टूबर तक पार्टी अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख