रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

देश में चीनी रिकवरी मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर वन

· · 2 मिनट

देश में चीनी रिकवरी मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर वन

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश में अब तक 15.98 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है। इसके सापेक्ष महाराष्ट्र में 16.81, कर्नाटक में 4.16 और गुजरात में 2 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। इस दौरान प्रदेश की औसत चीनी रिकवरी 9.90 प्रतिशत रही, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह क्रमश: 9.38 एवं 8.61 प्रतिशत रही।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2017-18 में उत्तर प्रदेश राज्य की चीनी रिकवरी गन्ना उत्पादक पश्चिमी राज्यों यथा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात से भी अधिक रही। उत्तर प्रदेश में वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलों का संचालन गत वर्ष के मुकाबले पहले शुरू कराया गया और इसी के परिणामस्वरुप उत्तर प्रदेश गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी में अग्रणी चल रहा है।

प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि वर्तमान सत्र 2017-18 में अब तक संचालित 112 चीनी मिलों द्वारा 161.33 लाख टन गन्ने की पेराई सुनिश्चित कर 15.98 लाख टन चीनी का उत्पादन किया जा चुका है और औसत चीनी रिकवरी 9.90 प्रतिशत है, जबकि गत वर्ष में इस तिथि तक 107 चीनी मिलों द्वारा 102.47 लाख टन गन्ने की पेराई करके 10.05 लाख टन चीनी बनाई गई थी तथा चीनी रिकवरी 9.81 प्रतिशत थी।

एग्री बिजनेस से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता के अनुसार गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके फलस्वरुप पेराई सत्र 2017-18 में देय गन्ना मूल्य रुपए 2500.98 करोड़ का भुगतान अब तक सुनिश्चित कराया जा चुका है, जबकि गत वर्ष इस तिथि तक मात्र रु. 928.75 करोड़ का ही गन्ना मूल्य भुगतान हो सका था।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख