शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मरीजों ने सीएमओ से कहा ‘साहब नहीं मिलता सही खाना’

· · 2 मिनट

मरीजों ने सीएमओ से कहा ‘साहब नहीं मिलता सही खाना’

लखनऊ। रविवार सुबह लखनऊ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ जीएस बाजपेई ने मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें कई खामियां मिली। कहीं मरीजों को मानक के अनुसार नाश्ता नहीं दिया जा रहा है तो कहीं खाना। मरीजों ने इसकी शिकायत भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की, कि हमें दूषित खाद्य पदार्थ दिए जा रहे है।

रविवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब डॉ जीएस बाजपेई मोहनलालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें जहाँ पर उन्हें कई कमियां मिली। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सिर्फ 200 एमएल दूध और ब्रेड दिया जा रहा था, जबकि मानक के अनुसार 500 एमएल दूध, ब्रेड और मख्खन मिलना होता होता है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में काफी गंदगी भी मिले जिस पर सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों को फटकार लगाई और कार्य में सुधार लेन की बात कही।

ये भी पढ़े- स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला बड़ा कैंसर है, पुरुष भी नहीं है इससे अछूते

इसके बाद सीएमओ ने गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। स्वास्थ्य केंद्र में भोजन के मानक के अनुसार में उन्हें कटौती देखने को मिली। उन्हें वहां यह भी पता चला कि भोजन में सब्जी मिलती ही नहीं है जबकि मानक में सब्जी दिए जाने का जिक्र है। सीएमओ ने जानकारी के अनुसार दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द ही शासन को लिखा जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ जीएस बाजपेई ने बताया, “इन सब चीजों पर अस्पताल को नजर रखनी चाहिए थी जो भी कमियां पाई गई हैं उनमें जो लोग भी शामिल हैं उन पर उचित कार्यवाई की जाएगी।”

ये है मानक

क्या है मानक

सुबह के नाश्ते में ब्रेड, मख्खन और दूध/अंडा/फल

दोपहर के खाने में रोटी, चावल और दाल/सब्जी और सलाद/पापड़

रात के खाने में रोटी, चावल, दल/सब्जी और सलाद/पापड़

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख