शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पाबंदी के बावजूद राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति : भाजपा

· · 1 मिनट

लखनऊ (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्षराहुल गांधी के सहारनपुर दौरे को ‘नकारात्मक राजनीति’ करार देते हुए आज कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के शानदार कार्यों से बौखलाया विपक्ष माहौल बिगाड़ने के हथकंडे अपना रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा, ‘‘पाबंदी के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति है, लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार और महज दो महीने में योगी आदित्यनाथ सरकार के शानदार कामों से बौखलाया विपक्ष माहौल बिगाड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहा है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने महज दो महीने हुए हैं लेकिन बुरी तरह हताश विपक्ष भड़काऊ बयानों और गतिविधियों के सहारे प्रदेश को बांटने की कोशिश में जुट गया है।

‘‘बसपा प्रमुखमायावती के सहारनपुर दौरे के बाद माहौल बिगड़ा और अब राहुल की सहारनपुर जाने की कोशिश इसी बात का उदाहरण है।”

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

त्रिपाठी ने कहा कि सहारनपुर की घटना में शुरुआती जांच के बाद सामने आ रही रिपोर्ट भी इशारा कर रही है कि कुछ लोग प्रदेश के तमाम हिस्सों में जानबूझकर गड़बड़ी फैलाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार जिस मेहनत और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, उससे विपक्षी दल घबरा गए हैं और इन दलों के भविष्य पर राजनीतिक संकट गहरा गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख