शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

देर तक सोने से पड़ सकती है सेहतमंद आहार की आदत : अध्ययन

· · 1 मिनट

देर तक सोने से पड़ सकती है सेहतमंद आहार की आदत : अध्ययन

हर रात एक घंटा अतिरिक्त सोने से शर्करा के सेवन में कमी लाने में मदद मिल सकती है और इस तरह आप पौष्टिक आहार लेने की ओर बढ़ सकते हैं। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि मोटापा और कार्डियो-मेटाबोलिक बीमारियों समेत अनेक मामलों में नींद जोखिमों को प्रभावित करने वाली एक अहम कारक है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूटरीशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पोषक आहार के सेवन पर नींद के बढ़े हुए घंटों के पड़ने वाले असर का विश्लेषण किया गया है।

ये भी पढ़ें- अगर आप जमकर अच्छी नींद चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय

ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि नींद में इजाफे से आधार रेखा के स्तरों की तुलना में लोगों की मुक्त शर्करा की खपत में 10 ग्राम की कमी आई है। उन्हें नींद बढ़ने से कुल कार्बोहाइड्रेट की खपत में कमी के रझान में भी गिरावट दिखी।

किंग्स कॉलेज लंदन की वेंडी हॉल ने बताया, ”नींद बढ़ने से मुक्त शर्करा की खपत में कमी का तथ्य इशारा करता है कि जीवनशैली में साधारण बदलाव से लोग सेहतमंद आहार लेने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।”

ये भी पढ़ें- अगर आपकी भी नहीं आती रात में नींद तो हो जाइए सावधान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख