शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

जानिए पशुओं के अलग-अलग टीके और उनको लगाने का सही समय

टीकाकरण संक्रामक रोगों से जु्ड़े उपचार की लागत को कम करके किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद करता है।

· · 2 मिनट

जानिए पशुओं के अलग-अलग टीके और उनको लगाने का सही समय

लखनऊ। पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पशुओं में टीकाकरण बहुत जरूरी है। अगर पशुपालक सही समय पर टीकाकरण कराए तो बीमारियों से तो बचाया भी जा सकता है साथ उनके दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

टीकाकरण संक्रामक रोगों से जु्ड़े उपचार की लागत को कम करके किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद करता है। पशुओं में कई ऐसी बीमारियां ऐसी होती है, जिनका संक्रमण इंसानों में भी फैल जाता है। ऐसे में पशुओं को टीकाकरण के द्वारा जूनोटिक बीमारियों का पशुओं से मनुष्यों में संक्रमण को रोका जा सकता है।

1.बीमारी गलाघोंटू (गाय, भैंस, भेड़, बकरी एवं सूकर)

वैक्सीन: फिटकरी सांद्रित

खुराक पांच मिली़ (बड़े पशुओं में) , एक मिली़ (छोटे पशुओं में)

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय पहली बार छह महीने की उम्र में, उसके छह महीने के बाद

२. बीमारी खुरपका-मुंहपका रोग (गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूकर और याक)

वैक्सीन: एल्युमिनियम हाइड्राक्साइड जैल अवशोषित खुरपका मुंहपका वैक्सीन

खुराक दो मिली (बड़े पशुओं में), एक मिली़ (छोटे पशुओं में)

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय पहली बार तीन महीने की उम्र में उसके नौ महीने की उम्र में बूस्टर खुराक, उसके बाद हर छह महीने पर

यह भी पढ़ें- अगर पशुओं किलनी की समस्या है तो इन तरीको को अपनाएं

३. बीमारी ब्रूसेल्लोसिस (गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूकर एवं कुत्ता प्रजाति)

वैक्सीन: ब्रूसेला अर्बोटिस

खुराक दो मिली (छोटे पशुओं में), पांच मिली़ (बड़े पशुओं में)

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय चार से छह महीने की मादा पशुओं में

४.बीमारी लंगड़ा बुखार (गाय, भैंस)

वैक्सीन: लगड़िया बुखार जीवाणु टीका

खुराक पांच मिली.

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय बारिश शुरू होने से पहले और साल में एक बार

५.बीमारी गिल्टी रोग (गाय, भैंस, भेड़, बकरी एवं सूकर )

वैक्सीन: ऐंथ्रेक्स बीजाणु टीका

खुराक एक मिली.

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय

६.बीमारी भेड़ चेचक (भेड़)

वैक्सीन: भेड़ चेचक तनु टीका

खुराक एक मिली.

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय तीन महीने की उम्र होने पर

यह भी पढ़ें- गाय के पेट जैसी ये ‘ काऊ मशीन ‘ सिर्फ सात दिन में बनाएगी जैविक खाद , जानिए खूबियां

७.बीमारी ऐन्ट्रोटाक्सीमिया (भेड़ एवं बकरी)

वैक्सीन: ऐन्ट्रोटाक्सीमिया

खुराक 2.5 मिली.

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय तीन महीने की उम्र होने पर और चौदह दिनों के बाद बूस्टर टीका, तत्पश्चात् गर्मी शुरू होने से पहले, वार्षिक टीकाकरण

८.बीमारी पीपीआर (भेड़ एवं बकरी)

वैक्सीन: पीपीआर तनु टीका

खुराक एक मिली.

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय पहला टीका चार महीने की उम्र में पुन: फिर चार वर्ष के अंतराल पर

९.बीमारी सूकर ज्वर (सूकर प्रजाति)

वैक्सीन: लैपिनाइज्ड शूकर ज्वर टीका

खुराक एक मिली.

कैसे लगायी जाए खाल के नीचे

वैक्सीन लगाने का समय तीन महीने से ज्यादा उम्र के सभी सूकरों का वार्षिक टीकाकरण

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख