शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अपनी रसोई में आजमाएं इन छोटे-छोटे नुस्खों को : Herbal Acharya

· · 2 मिनट

अपनी रसोई में आजमाएं इन छोटे-छोटे नुस्खों को : Herbal Acharya

आपकी रसोई से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं आपको कई बार परेशान करके रख देती हैं। चाहे रसोई में चीटियों के आ जाने की बात हो या अक्सर मौसम में नमी होने पर नमक के पसीजने की समस्या, हम सभी इन बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं। हमारे हर्बल गुरु डॉ. दीपक आ़चार्य आपको बताने जा रहे हैं इसी तरह की छोटी छोटी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के कुछ नायाब पारंपरिक टिप्स।

ये भी पढ़ें : रट डालें ये देसी नुस्ख़े, आराम से कटेंगी गर्मियां

आपकी रसोई में अक्सर चीटियां धावा देती रहती हैं। जहाँ जहाँ खान-पान की मीठी वस्तुएं हो वहाँ चीटियां पहुंच जाती हैं। कई लोग खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल कर चीटियों से छुटकारा पाने के उपाय खोजते रहते हैं। चाहे शक्कर के डिब्बे की बात करें या चावल वाले कंटेनर की, हर जगह चीटियों की जमघट को देखा जा सकता है लेकिन इस समस्या का सबसे आसान, सस्ता और कारगर उपाय आपकी रसोई में ही होता है। लौंग हर भारतीय रसोई में जाने वाली एक अहम वनस्पति है। लौंग की तीखी गंध चीटियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। चीटियों को शक्कर के डिब्बे से दूर भगाने के लिए डिब्बे में करीब 4-5 लौंग डाल दीजिए। लौंग की गंध चीटियों को इतना परेशान करेगी कि सारी की सारी चीटियां डिब्बे से नदारद हो जाएंगी। लौंग को चावल के कंटेनर्स में भी डाल सकते हैं ताकि चीटियों की समस्या दूर हो सके।

RDESController-1881
RDESController-1881

अपनी रसोई में आजमाएं इन छोटे-छोटे नुस्खों को : Herbal Acharya

जब जब मौसम में नमी होती है, आपकी रसोई में या डाइनिंग टेबल पर रखी नमक की डिबिया के भीतर का नमक पसीजने लगते है। इस समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं।

नमक की डिबिया में कच्चे चावल के कुछ दाने डाल दिए जाएं तो नमक की सारी नमी दूर हो जाती है। इस पारंपरिक तरकीब को मध्यभारत के अनेक इलाकों में इस्तेमाल में लाया जाता है।

ये भी पढ़ें : सिर दर्द से परेशान हैं, अदरक कर सकती है दर्द को छूमंतर

एक साथ कई तरह की खाद्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल तो सामान्य बात है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि भिन्न भिन्न खाद्य वस्तुओं की गंध की वजह से रेफ्रिजरेटर में एक अजीब सी गंध समा जाती है। अक्सर इस तरह की मिश्रित गंध दुर्गंध में तब्दील हो जाती है। रेफ्रिजरेटर की इस तरह की दुर्गंध को दूर करने के लिए कॉफी एक कारगर उपाय है। कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर इस गंध को दूर भगाया जा सकता है। करीब आधा चम्मच कॉफी पाउडर को किसी खुली प्लेट में रखकर फ्रिज में रख दिया जाए तो ये गजब का काम करता है। रेफ्रिजरेटर में कॉफी पाउडर रात में रखें और सुबह जब आप रेफ्रिजरेटर के दरवाजे खोलेंगे तो सारी दुर्गंध छू मंतर हो चुकी होगी।

इसी तरह की नायाब और अनोखी जानकारियों को लगातार देखते रहने के लिए ‘गाँव कनेक्शन’ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और देखते रहें ‘हर्बल आचार्य’।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख