शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

लगातार जुकाम से हो सकता है साइनस

· · 1 मिनट

लगातार जुकाम से हो सकता है साइनस

कई बार सर्दी या किसी एलर्जी की वजह से नाक में बलगम जम जाता है। नाक की हड्डियों के छिद्र बंद हो जाते हैं और इंफेक्शन हो जाता है। यह साइनस कहलाता है। इसमें गले की हड्डियां छूने में भी दर्द होती हैं। इस बारे में बता रहीं हैं नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रूचिर धवन–

लक्षण

  • आवाज में बदलाव
  • सिर दर्द
  • सिर का भारी लगना
  • नाक या गले में बलगम आना
  • हल्का बुखार, आंखों में पलकों के ऊपर या दोनों किनारों पर दर्द रहना
  • तनाव या निराशा
  • चेहरे पर सूजन व नाक से पीला या हरे रंग का रेशा भी गिरता है।

उपाय

भाप लें

बारी-बारी दोनों नाक साफ करने के बाद एक बर्तन में पानी उबालें। फिर डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा उचित मात्रा में डालकर कपड़ा ढककर नाक व मुंह से लंबी-लंबी सांस आठ से दस मिनट तक लें।

सिकाई करें

गर्म कपड़ा या फिर गर्म पानी की बोतल गालों के ऊपर रखकर सिकाई करनी चाहिए। ऐसा लगभग एक-एक मिनट दिन में तीन बार करना चाहिए। इससे काफी आराम मिलता है।

नाक की सफ़ाई

नाक की सफाई करने से भी सिरदर्द कम करने में काफी मदद मिलती है। माना जाता है कि नाक की झिल्ली पर अनेक प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया, फफूंदी और धूल-मिट्टी के कण होते हैं, जिनको साफ करने से बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। नाक को साफ करने के लिए आधा गिलास गुनगुना पानी लेकर उसमें एक चम्मच मीठा सोडा या एक चुटकी नमक मिलाएं, फिर फिर उस पानी को हथेली में लेकर नाक में पानी खींचकर आगे निकाल दें। इस प्रक्रिया से नाक बिल्कुल साफ हो जाती है और सिरदर्द सेे आराम मिलती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख