शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अधिकतर विधायक शशिकला के साथ हैं: अन्नाद्रमुक प्रवक्ता

· · 1 मिनट

अधिकतर विधायक शशिकला के साथ हैं: अन्नाद्रमुक प्रवक्ता

चेन्नई (भाषा)। तमिलनाडु में सरकार के गठन का कोई हल नजर न आने की मौजूदा स्थिति के बीच सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने कहा है कि उसके अधिकतर विधायकों का समर्थन महासचिव वी के शशिकला के प्रति है। इसके साथ ही अन्नाद्रमुक ने दावा किया कि सोमवार को राज्यपाल सी विद्यासागर राव द्वारा उन्हें ‘बुलाए जाने’ की संभावनाएं बहुत ‘ज्यादा’ हैं।

पार्टी के प्रवक्ता वी चेल्वन ने कहा कि मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के पास सात विधायकों का समर्थन था और इसलिए वे शक्ति परीक्षण की स्थिति में भी विधानसभा में अपना बहुमत साबित नहीं कर सकते।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “वह किसी के द्वारा दी गई किसी गलत जानकारी के आधार पर कहते हैं कि वह अपना बहुमत साबित कर सकते हैं। अन्नाद्रमुक के अधिकतर विधायक चिन्नम्मा (शशिकला) के साथ हैं और हम (शक्ति परीक्षण में) अपनी शक्ति साबित करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि शशिकला अन्नाद्रमुक के विधायी दल की चुनी गई नेता हैं और इसलिए राज्यपाल को उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि उनके द्वारा उन्हें (शशिकला को) बुलाए जाने की संभावना आज अधिक है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख