शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

मास्क छोड़िए , गाँव का गमछा प्रदूषण से आपको बचाएगा …

इस वायु प्रदूषण से खुद को कैसे बचाए? इस बारे में बता रहे हैं श्वसन विभाग के विभागाध्यक्ष और भारतीय चेस्ट सोसाईटी के अध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत...

· · 1 मिनट

मास्क छोड़िए , गाँव का गमछा प्रदूषण से आपको बचाएगा ...

लखनऊ। दिल्ली से चलकर पूरे देश की परेशानी स्मॉग बनती जा रही है इसके कारण वायु प्रदुषण में काफी बढोत्तरी हुई है। इस वायु प्रदूषण में कोई भी सस्ता मास्क काम नहीं आ रहा है जो मास्क काम आ रहा है वो काफी महंगा है। इस प्रदूषण से गाँव का गमछा जो अक्सर लोग लेकर चलते हैं वो बचा सकता है।

ये भी पढ़ें- सावधान : ये स्मॉग आपको दे सकता है फेफड़े का कैंसर

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के श्वसन विभाग के विभागाध्यक्ष और भारतीय चेस्ट सोसाईटी के अध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत बताते हैं, “गाँव के व्यक्ति चलते वक्त एक कंधे पर गमछा डालकर चलते थे। गाँव में प्रदूषण की मात्रा इतनी ज्यादा नहीं होती है लेकिन लोगों की आदत में था। आप जब प्रदूषण वाले क्षेत्र में आते हैं तो इस गमछे से मुंह और नाक को बांध लिया जाए तो उस गमछे से अच्छा कोई भी मास्क नहीं है जो प्रदूषण से आप को बचा सके।”

ये भी पढ़ें- स्मॉग घटा देगा गेहूं की पैदावार

उन्होंने आगे बताया, “प्रदूषण में जो लोग पतले मास्क लगाकर चलते हैं ये मात्र पांच से दस प्रतिशत ही काम करते हैं। इस प्रदूषण में एन95 मास्क काम करता है जो कि काफी महंगा आता है और उसमें सांस लेने में भी तकलीफ होती है लेकिन जो गमछा है उसमें कई परते होती हैं जो वायु प्रदुषण से हमें बचा सकता है।”

ये भी पढ़ें- स्मॉग से कैसे करें त्वचा और बालों की देखभाल

अब इस धुंध का इलाज कुदरत ही करेगी, दिल्ली समेत कई राज्यों को बारिश का इंतजार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख