शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

लापरवाह अधिकारी होंगे दंडित: डीएम

· · 1 मिनट

लापरवाह अधिकारी होंगे दंडित: डीएम

राज्य पोषण मिशन की बैठक में श्रावस्ती के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

श्रावस्ती। राज्य पोषण मिशन को लेकर डीएम कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि मिशन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

बैैठक में डीएम ने जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ”बच्चे देश के भाग्य विधाता हैं। इन्हें स्वस्थ रखना हम सबका दायित्व है। जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोयोग से जुट जाएं।” उन्होंने कहा कि कुपोषण को जिले से मुक्ति दिलाने में लगे सुपरवाइजरों का सम्मान होगा।

राजस्व वसूली में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

राजस्व वसूली में क्रमिक प्राप्ति पूरा न कर पाने के कारण स्टाम्प बैंक देय परिवहन मनोरंजन वन एवं नगर निकाय विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अब वसूली न कर पाने वाले अधिकारी दण्डित होंगे। राजस्व कार्यों एवं वसूली से सम्बन्घित विभागवार गहन समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली से ही सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है इसलिए वसूली में लापरवाही क्षम्य नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख