गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

क्या आप जानते हैं सड़कों पर दिखने वाली सफेद पीली लाइनों का मतलब ?

· · 1 मिनट

क्या आप जानते हैं सड़कों पर दिखने वाली सफेद पीली लाइनों का मतलब ?

आपने अक्सर सड़कों पर पीले और सफेद रंग की कई लाइनें देखी होंगी। ये दो रंगों की होने के साथ अलग-अलग डिजाइन की होती है। इन लाइनों को आप देखते तो रोज हैं लेकिन बहुत कम लोग होंगे जो इसका मतलब भी जानते होंगे।

सीधी सफेद लाइन: इसका मतलब होता है कि आपको अपनी लेन नहीं बदलनी है, जिस लेन पर चल रहे हैं उसी पर चलते रहिए।

ब्रोकन सफेद लाइन: ये लाइन्स इस ओर इशारा करती हैं कि आप सावधानी के साथ लेन बदल सकते हैं। ऐसा करते समय आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना होगा।

एक सीधी पीली लाइन: इसका मतलब होता है कि आप दूसरे गाड़ियों को ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन पीली लाइन को पार मत करिए। हालांकि ये नियम अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के लिए तेलंगाना में पीली लाइन का मतलब होता है कि आप ओवरटेक नहीं कर सकते।

दो सॉलिड पीली लाइन: इन लाइन्स पर पास करना मना होता है।

ब्रोकन पीली लाइन: इस लाइन पर आप पास कर सकते हैं लेकिन सावधानी के साथ।

सॉलिड पीली लाइन के साथ ब्रोकन पीली लाइन: अगर आप ब्रोकन लाइन की तरफ ड्राइव कर रहे हैं तो आप ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन यदि आप सॉलिड लाइन की तरफ ड्राइव कर रहे हैं तो ओवरटेक नहीं कर सकते। अब आपको इन लाइन्स का मतलब पता चल गया है तो अगली बार गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें जिसे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बच सकें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख