शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

करियर और शिक्षा के लिए ‘आस्क एंड एंसर’ एप

· · 1 मिनट

करियर और शिक्षा के लिए ‘आस्क एंड एंसर’ एप

करियर और कॉलेज के बारे में जानकारी देने वाला प्लेटफार्म शिक्षा ने मोबाइल एप पेश किया है जो उच्च शिक्षा लेना चाह रहे छात्रों को करियर और शिक्षा का रास्ता चुनने में मदद करेगा।

आस्क एंड एंसर नाम के इस एप के जरिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने को इच्छुक छात्र करियर पाठ्यक्रम विकल्प से लेकर प्रवेश परीक्षा की तैयारी, संकाय चयन और कालेज में दाखिले के बारे में अपने सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार इस एप के जरिये कला, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विज्ञान तथा 16 अन्य श्रेणी के 1000 से अधिक विशेषज्ञ छात्रों को करियर, दाखिले आदि के बारे में जानकारी देंगे।

करोड़ों छात्र हर साल उच्च शिक्षा पाठयक्रमों में दाखिला लेते हैं। छात्रों के लिए बड़ी संख्या में करियर और शिक्षा विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि ऐसी विश्वसनीय सूचना का अभाव है, जो छात्रों को सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि वे सोच समझकर निर्णय कर सकें।

यह एप वैसे छात्रों को सही करियर और शिक्षा का रास्ता चुनने में मदद करेगा, जिससे वो सही सलाह के लिए इधर उधर भटकें न।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख