शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े और अभिनेता दिलीप ताहिल BJP में शामिल

· · 1 मिनट

मुंबई (भाषा)। कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे और बॉलीवुड अभिनेता दलिप ताहिल 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले BJP में शामिल हो गए।

दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में कल देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में दोनों BJP में शामिल हुए। कांग्रेस का साथ छोड़ने के बारे में पूछने पर हेगडे ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम का ‘तानाशाही व्यावहार’ उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है।

विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक रहे हेगडे ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी नेतृत्व को बताने का प्रयास किया कि निरुपम किस प्रकार दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, मेरे अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस को मानने वाले अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी से हूं। निरुपम ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीएमसी चुनाव में कुल 227 में से 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख