शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की तस्करी रोकने की भी होती है टीसी की जिम्मेदारी

· · 2 मिनट

ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की तस्करी रोकने की भी होती है टीसी की जिम्मेदारी

लखनऊ। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। आपको नहीं पता होगा लेकिन कुछ समय पहले भारतीय रेलवे ने टीसी की ड्यूटी और जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए। अब टीसी सफर के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर तो नजर रखेंगे ही, साथ ही वह यह भी देखेंगे कि बच्चों की तस्करी के लिए ट्रेन का इस्तेमाल न हो। इसके लिए उन्हें कहा गया है कि वे सफर के दौरान ऐसे संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखेंगे।

ड्यूटी में शामिल हुई ये जिम्मेदारियां

रेलवे की ओर से ट्रेन कंडक्टरों के लिए कुछ दिन पहले जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि जिस स्टेशन से ट्रेन रवाना होनी है, वहां ट्रेन कंडक्टर को ट्रेन रवाना होने से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा और अगर कंडक्टर को बीच में किसी स्टेशन से अपनी डयूटी शुरू करनी है तो उसे वहां भी आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

टॉयलेट में पानी की जिम्मेदारी भी टीसी की होगी

ट्रेन में टीसी यह भी सुनिश्चित करेगा कि कोच में कोई अनधिकृत व्यक्ति न हो। महत्वपूर्ण है कि वह ये भी चेक करेगा कि टॉयलेट में नल ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। इसी तरह से टीसी की जिम्मेदारी होगी कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कोच का गेट बंद रहे।

संबधित खबर :- यात्रियों को जल्द मिलेगी ट्रेनों में बदबू से छुटकारा, अब नींबू जैसी खुशबू से महकेंगे डिब्बे

सफाई का भी रखना होगा ध्यान

ट्रेन में सफाई नहीं है तो ऑन बोर्ड सफाई कर्मचारियों से सफाई कराने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। वह अपने पास कंप्लेन बुक रखेगा और यह भी सुनिश्चित करेगा कि अगर ट्रेन में खाने को लेकर यात्रियों की शिकायत है तो खाना परोसने वाले कर्मचारियों से वह पैसिंजरों को उपलब्ध कराए।

एफआईआर के लिए रखना होगा फॉर्म

वह अपने पास भी कंप्लेन बुक रखेगा। इसके अलावा वह एफआईआर के ब्लैंक फॉर्म भी रखना उसकी जिम्मेदारी होगी ताकि क्राइम होने पर फॉर्म भर कर उसे पुलिस को दिया जा सके। ट्रेन में यात्री को सिगरेट पीते पकड़ने पर भी वह ऐक्शन ले सकेगा।

खास खबर :- रेलवे ने 36 साल पुराने वीआईपी कल्चर पर चलाई कैंची, अफसरों के घर नहीं, अब ट्रैक संभालेंगे 30 हजार ट्रैकमैन

ये खबरें भी है आपके काम की :-

किसान और स्टूडेंट समेत इन-इन लोगों को भी रेलवे देता है टिकट पर 75 फीसदी तक की छूट

आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनकर कर सकते हैं अच्‍छी कमाई, ऐसे करें आवेदन

आसानी से करा सकते हैं ऑनलाइन रेलवे टिकट कैंसिल, ये है तरीका

जीआरपी या आरपीएफ को नहीं है रेल यात्रियों के टिकट चेक करने का अधिकार

भीम और यूपीआई ऐप से रेल टिकट करें बुक, फ्री में सफर करने का पाएं मौका

रेल यात्रा के दौरान जानिए अपने अधिकार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख