गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

कमज़ोर रहा मानसून फिर भी ज्यादा हो सकता है धान उत्पादन

· · 1 मिनट

कमज़ोर रहा मानसून फिर भी ज्यादा हो सकता है धान उत्पादन

लखनऊ। देशके सबसे बड़े धान उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में कमजोर मॉनसून के बावजूद इस साल धान के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के साल 2015-16 के लिए पहले एडवांस अनुमान के मुताबिक 2015-16 में खरीफ सीजन के दौरान राज्य में धान का उत्पादन136.71 लाख टन तक पहुंच सकता है। राज्य में पिछले साल खरीफ सीजन में 132.42 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था

उत्तर प्रदेश में हुई मॉनसून की सबसे कम बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर को खत्म हुए मॉनसून सीजन के दौरान देशभर में सबसे कम बरसात उत्तर प्रदेश में हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य के मुकाबले करीब 45 फीसदी कम बरसात दर्ज की गई है। इन हालात में धान उत्पादन बढ़ने के अनुमान से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा धान उत्पादक राज्य है, लेकिन सरकारी स्टॉक में उत्तर प्रदेश अन्य प्रमुख धान उत्पादक राज्यों के मुकाबले कम योगदान देता है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के पहले एडवांस अनुमान के मुताबिक इस साल खरीफ सीजन के दौरान देशभर में धान के उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका जताई जा रही है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक इस साल देशभर में खरीफ धान का उत्पादन पांच साल के निचले स्तर तक लुढ़क सकता है, उत्पादन 906.10 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है जबकि पिछले साल के खरीफ सीजन देश में 908.60 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख