शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

13 वर्षीय मासूम को खेत में खरबूजा खाना पड़ा महंगा, जानिए क्यों

· · 1 मिनट

13 वर्षीय मासूम को खेत में खरबूजा खाना पड़ा महंगा, जानिए क्यों

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

गुगरापुर (कन्नौज)। यूपी के कन्नौज में आज एक मासूम को खेत में खरबूजा खाना महंगा पड़ गया, जंगली कुत्तों के हमले से उसकी मौत हो गई। दो साथी किसी तरह बचकर भागे ।

ये भी पढ़िए- ग्रामीण बदलाव की युवा नायिका हैं यामिनी त्रिपाठी

कन्नौज जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर गुरसहाय गंज कोतवाली इलाके के पट्टी मटेहना निवासी विशाल गोस्वामी (13) उच्च प्राथमिक स्कूल विलंदपुर में कक्षा सात का छात्र था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने दोस्तों के साथ खेतों की ओर गया था। जहां पीछे से जंगली कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे विशाल की मौके पर मौत हो गई।

मृतक मासूमदेश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जबकि साथी अंकित और पवन कुमार मक्का के खेतों में अंदर घुस गए। बाद में गांव में पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़िए- आपकी रूह कंपा देंगी एसिड अटैक सरवाइवर की ये 10 कहानियां

विशाल के 40 वर्शीय पिता रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि ‘‘बच्चा मेरो खरबूजा तोड़न गऔ थो खेत में। बीच में कुत्तन ने हमला कर दौ। बच्चो की मृत्यु हुई गई।’’

प्रधान अनिल यादव ने बताया,“ विशाल पांच भाई और तीन बहन था। उस कुत्ते को गांव वालों ने घेर कर मार डाला है। इससे पहले भी बकरियों को कुत्ते घायल कर चुके हैं।’’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख