इस साल बढ़ा है खरीफ फसलों का रकबा, जानिए कितने क्षेत्र में हुई किस फसल की बुवाई
पिछले साल अगस्त के पहले सप्ताह में 263.01 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 276.91 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है।
इस समय खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है, कृषि और किसान कल्याण विभाग ने खरीफ फसलों के तहत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है।
इसके हिसाब से पिछले साल अगस्त के पहले सप्ताह में 263.01 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 276.91 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है।
पिछले साल 160.38 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस बार 165.59 लाख हेक्टेयर में श्री अन्न/ मोटे अनाज की बुवाई की गई है। जबकि पिछले साल 174.53 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 179.69 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती की गई है।
कितने क्षेत्रफल में बोई गई है कौन सी फसलफसलें 2024 2023चावल 276.91 263.01दाल 110.61 99.71अरहर 41.89 33.27उड़द 25.96 26.21दाल 31.62 28.15कुल्थी 0.16 0.20मोठ 7.86 8.90अन्य दालें 3.11 2.99श्रीअन्न 165.59 160.38ज्वार 13.53 12.78बाजरा 62.70 65.99रागी 3.18 3.97बाजरा 3.93 3.07मक्का 82.25 74.56तिलहन 179.69 174.53मूंगफली 44.06 39.24सोयाबीन 123.77 120.51सूरजमुखी 0.66 0.55तिल 9.51 10.07रामतिल 0.23 0.11अरंडी 1.41 4.01अन्य तिलहन 0.04 0.05गन्ना 57.68 57.11जूट 5.69 6.29कपास 108.43 118.19कुल 904.60 879.22




