शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

केजीएमयू ने छह बच्चों को वापस दिलाई मुस्कान

· · 1 मिनट

केजीएमयू ने छह बच्चों को वापस दिलाई मुस्कान

लखनऊ। किंगजार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने छह महीने की प्राची, 3 माह के मिलन और 10 साल के अतहर समेत 6 बच्चों की जिंदगी में दोबारा मुस्कान बिखेर दी है।

केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में क्लिफ्ट लिफ एण्ड प्लेट विषय पर दो दिवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन हैदराबाद के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मुकुन्द डी रेड्डी ने जन्मजात कटे होंठ व तालू के मरीजों की विकृतियों तथा उनमें सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर प्राची (8 माह), मिलन (3 माह) तथा मोहम्मद अतहर (10 वर्ष) के जन्मजात कटे होठ व तालू के ऑपरेशन किए गए।

वोमर फ्लैप विधि से जोड़े गए बच्चों के कटे होंठ और तालू। ऑपरेटिव वर्कशॉप में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एके सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार, प्रोफेसर बृजेश मिश्रा, डॉ. दिव्य नारायण उपाध्याय तथा डॉ. विरेन्द्र प्रसाद ने भाग लिया। विभाग में अध्ययनरत रेजिडेन्ट डॉक्टरों को डॉ. रेड्डी ने कटे होठ व तालू की बारीकियों को ऑपरेशन के माध्यम से बताया। इस कार्यशाला में छह बच्चों की मुस्कान को वापस दिलाया गया।

डॉ. रेड्डी ने तालू के ऑपरेशन में वोमर फ्लैप की विधि द्वारा ऑपरेशन किया तथा हाइब्रिड पैलेटोप्लास्टी के बारे में रेजिडेन्ट डॉक्टरों को जानकारी दी। इस विधि से ऑपरेशन करने से भविष्य में तालू में छेद होने की संभावना काफी हद तक कम या न के बराबर हो जाती है। कार्यशाला के पहले दिन साक्षी (2 वर्ष), आयुष (5 वर्ष) तथा आदित्य (1.5 वर्ष) का ऑपरेशन किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे दिन तीन बच्चों का ऑपरेशन किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख