शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

केजरीवाल ने कहा- EVM टेम्प्रिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे, आंदोलन करेंगे

· · 2 मिनट

केजरीवाल ने कहा- EVM टेम्प्रिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे, आंदोलन करेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है, और अब परिणाम का इंतजार है। ऐसे में परिणाम से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो ईवीएम टेम्पेरिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस ‘बेईमानी’ के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

केजरीवाल ने सोमवार को विभिन्न इलाकों के पार्टी के उन वॉलंटियर्स के साथ बैठक की, जिनको दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी ने वार्ड ऑब्ज़र्वर की ज़िम्मेदारी दी थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

केजरीवाल ने अपने भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं को ये समझाने की कोशिश की कि आखिर क्यों वह ईवीएम का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के एक समर्थक ने ट्विटर पर जो एक वीडियो डाला है, उसमें केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम के मुद्दे के बारे में विस्तार से समझाकर उन्हें आंदोलन के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि ये जो लोग 6 महीने से पार्टी के लिए पंजाब में काम कर रहे थे ये पूछ रहे हैं हमारे 15 वोट कहां गए? हमारे परिवार के ही 15 वोट हैं तो पार्टी को 2 वोट कैसे मिल सकते हैं? हम जीते या हारे वो छोड़ दो, लेकिन ये तो वाजिब सवाल है कि इस पर हम आंख कैसे बंद कर सकते हैं?

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि जीत या हार हो और उसका हम मूल्यांकन करेंगे, लेकिन अगर ऐसे नतीजे आएंगे तो ईवीएम की टेम्पेरिंग इस देश के अंदर होती रहेगी। मेरे कहने का मतलब ये नहीं कि हम परसों (एमसीडी चुनाव की मतगणना के दिन) जीतेंगे या हारेंगे, लेकिन अगर इस तरह के नतीजे आए तो ये बेईमानी साबित करनी है जो पंजाब में हुई, यूपी में हुई, पुणे, मुम्बई, भिंड, धौलपुर में हुई. हम इस तरह की बेईमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम आंदोलन से आए थे। हम सत्ता का सुख भोगने नहीं आए, वापस आंदोलन करना पड़ेगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख