शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

केजरीवाल की रैली से पहले उन्हें ‘पाकिस्तानी हीरो’ दिखाने वाले बैनर लगे

· · 1 मिनट

अहमदाबाद (भाषा)। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गुजरात में 16 अक्तूबर की रैली से पहले सूरत शहर में ऐसे पोस्टर लगाये गए हैं जिनमें उनकी तस्वीर बुरहान वानी, हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के साथ लगाई गई और उन्हें ‘‘पाकिस्तान का हीरो’’ बताया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार शाम सूरत के वराछा में एक जनसभा को संबोधित करना है। आप ने जहां भाजपा पर आरोप लगाया कि इन ‘‘अपमानजनक’’ पोस्टरों के लिए वह जिम्मेदार है, भाजपा ने दावा किया कि इन्हें आम जनता ने लगाया है क्योंकि वे तब ‘‘काफी आहत’’ हुए थे जब केजरीवाल ने नियंत्रण रेखा के पार सेना के लक्षित हमले का सबूत मांगा था। सूरत आप के प्रवक्ता योगेश जदवानी ने कहा, ‘‘हमें पता है कि यह रैली से पहले केजरीवाल और आप को बदनाम करने की भाजपा की रणनीति है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सबसे अपमानजनक पोस्टर लगाने के लिए इनाम दिये गए हैं. यद्यपि हमें ऐसे नकारात्मक राजनीतिक की परवाह नहीं है।’’ उन्होंने साथ ही विश्वास जताया कि रैली में एक लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। यद्यपि भाजपा ने कहा कि ‘‘केजरीवाल विरोधी’’ लोग आप और उसके नेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए आगे आ रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख