शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए बदलते रहें टूथब्रश

· · 1 मिनट

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए बदलते रहें टूथब्रश

नई दिल्ली (आईएएनएस)। मानसून के दौरान दांतों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए टूथब्रश बदलना जरूरी है और नियमित रूप से दांतों को फ्लॉस (दांत साफ करने वाला धागा) करें।

आर्थोडोंटिक क्लीनिक डेंटेम की निदेशक गुनिता सिंह और सर गंगा राम हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोडोंटिस्ट तन्वीर सिंह ने उन सावधानियों के बारे में बताया, जिससे दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है :

अपने टूथब्रश को अक्सर बदलते रहें और नया टूथब्रश इस्तेमाल करें क्योंकि इससे मुंह की स्वच्छता को बरकरार रखने में मदद मिलती है।

नियमित रूप से फ्लॉस करना चाहिए। सुझाए गए फ्लॉस की लंबाई हर फ्लॉसिंग सेशन में 18 इंच है। दिन-प्रतिदिन के फ्लॉसिंग प्लान के हिसाब से एक महीने में यह करीब 45 फीट का हो जाएगा।

विटामिन सी और कैल्शियम युक्त उचित स्वास्थ्यपरक आहार के साथ मौसमी खाद्य पदार्थों और सब्जियों का सेवन जरूरी है। मानसून में सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, दही और ओट का सेवन लाभकारी होता है।

नियमित रूप से दांतों का चेकअप सभी के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ आपके दांत स्वस्थ रहेंगे बल्कि कोई समस्या होने पर शुरुआती अवस्था में ही इसका पता चल जाएगा।

इस मौसम में हम कॉफी या चाय जैसे गर्म पेय क खूब सेवन करते हैं, जिसमें कैफीन होता है, इससे आपके दांत खराब या कमजोर हो सकते हैं और उन पर दाग या कालापन हो सकता है, इसलिए दोनों का कम मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख