शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

सर्दियों में मछली पालक इन बातों का रखें ध्यान, देखें वीडियो

· · 1 मिनट

सर्दियों में मछली पालक इन बातों का रखें ध्यान, देखें वीडियो

लखनऊ। सर्दियों के मौसम में मछलियों के विकास दर पर काफी असर पड़ता है, इसलिए मछली पालकों को इस मौसम में सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।

“नवंबर, दिसंबर और जनवरी इन महीनों में मछली पालकों को यह देखना चाहिए कि अगर आसमान में बादल छा जाए तो ऐसे में अपने तालाब पर जाना चाहिए और यह देखना चाहिए कि मछली कहीं पानी से ऊपर की मुंह तो नहीं निकाल रही है। क्योंकि सर्दियों में अक्सर तालाब में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और ऐसी स्थिति में मछली मरने के स्थिति आ जाती है।” ऐसा बताते हैं, लखनऊ जिले में तालाब उत्पादन विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार दुबे।

RDESController-1403
RDESController-1403


यह भी पढ़ें- जानिए कैसे कम जगह और कम पानी में करें ज्यादा मछली उत्पादन

ज्यादातर मछली पालक इस मौसम में ध्यान नहीं देते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। इसलिए इस मौसम में मछली पालन व्यवसाय में मछली और तालाबों की देखरेख और प्रबंधन की खास जरूरत होती है। सर्दियों में मछलियों के आहार के बारे में दुबे बताते हैं, “सर्दियों के मौसम में मछलियां सुस्त रहती है और कम गतिविधियां करती है इसलिए मछलियों को बहुत ही कम भोजन देना चाहिए।”

तालाब के रख-रखाव के बारे में नरेंद्र दुबे बताते हैं, ”सर्दियों में मछलियां सुस्त होने से उनमें मूवमेंट कम होता है। इसलिए इस मौसम में 15-20 दिन के बाद तालाब में जाल जरूर चलाना चाहिए, इससे वह सुस्त नहीं रहती है और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है।”

RDESController-1404
RDESController-1404


यह भी पढ़ें- देश के कई हिस्सों से इस डॉक्टर के पास जानकारी लेने आते हैं मछली पालक

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • समय-समय पर तालाब में जाल चलाकर देखते रहना चाहिए कि मछली स्वस्थ है या नहीं।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख