शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

कच्चे तेल के दामों में गिरावट

· · 1 मिनट

कच्चे तेल के दामों में गिरावट

नई दिल्ली (भाषा। एशियाई बाजारों में नरमी के रूझान के बीच कच्चे तेल का वायदा भाव 20 रुपए गिरकर 2,790 रुपए प्रति बैरल पर आ गया। मल्टी कमाडिटी एक्सचेंज में अगस्त की डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का वायदा भाव 1,673 लाट के कारोबार में 20 रुपए या 0.71 प्रतिशत गिरकर 2,790 रुपए प्रति बैरल पर आ गया।

इसी तरह सितंबर की डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का वायदा भाव 70 लाट के कारोबार में 19 रुपए या 0.66 प्रतिशत गिरकर 2,856 रुपए प्रति बैरल पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि दो दिन की बढ़त के बाद मुनाफावसूली के बीच एशियाई में कच्चे तेल में गिरावट के बाद कारोबारी रूझान कमजोर रहा।वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 36 सेंट या 0.83 प्रतिशत गिरकर 41.57 डालर प्रति बैरल जबकि ब्रेंट 30 सेंट या 0.90 प्रतिशत गिरकर 43.89 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख