शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कर्नाटक में खत्म होगा सियासी संग्राम, फ्लोर टेस्ट आज

· · 2 मिनट

कर्नाटक में खत्म होगा सियासी संग्राम, फ्लोर टेस्ट आज

लखनऊ। कर्नाटक का सियासी संग्राम सोमवार को भी जारी है। विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार के बयान के अनुसार कर्नाटक में जारी सियासी हंगामा सोमवार को खत्म हो सकता है। स्पीकर रमेश कुमार ने बयान दिया है कि सदन में फ्लोर टेस्ट आज ही होगा और इसके लिए सारी प्रकिया पूरी कर ली गई है।

सदन में विश्वास मत के लिए विधायकों का सदन पहुंचना भी शुरू हो गया है। तस्वीरों में सारे विधायक एक साथ बस में बैठकर सदन जाते हुए भी दिखाई दिए। वहीं कर्नाटक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस मामले पर आज सुनवाई नहीं हो सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में मुकुल रहतोगी ने सोमवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने की याचिका पर निर्दलीय विधायकों की ओर से अपना पक्ष रखने की अपील की थी।

https://t.co/hBsLndndIQ

इससे पहले दो बार टल चुकी है फ्लोर टेस्ट

इससे पहले विधानसभा में राज्यपाल की ओर से फ्लोर टेस्ट कराने की डेडलाइन दो बार टल चुकी है। वहीं कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन का कहना है कि जब तक सदन में सभी लोग बोल नहीं लेते तब तक विश्वास मत पर वोटिंग नहीं कराया जा सकता। राज्यपाल का मुख्यमंत्री को जल्दी चुनाव कराने का आदेश देना असंवैधानिक है। एचडी कुमारस्वामी को राज्यपाल की ओर से दो बार चिट्ठी लिखने और डेडलाइन देने के बाद भी मतदान नहीं हुआ।

कुमारस्वामी अपनी सरकार बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इसी कवायद में उन्होंने रविवार को बागी विधायक आनंद सिंह से फोन पर बात की और उन्हें मनाने की कोशिश की। इन सब सियासी घटनाक्रमों के बीच एक नया सियासी घटनाक्रम भी निकल कर सामने आया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि जद(एस) सरकार बचाने के लिए अपनी तरफ से कुछ भी करने को तैयार है। वह सरकार बचाने के लिए कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बनाने को भी तैयार है। डीके शिवकुमार का विश्वास मत से पहले यह बयान सरकार बचाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

एक तरफ जहां विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है वहीं दूसरी बागी विधायकों के अयोग्यता वाले मामले में स्पीकर ने उन्हे पेश होने के चिट्ठी भेजी है। स्पीकर ने 11 बागी विधायकों को मंगलवार सुबह 11 बजे तक सदन में पेश होने के लिए कहा है।

https://t.co/d4fZqHJefk

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख