शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कर्नाटक: बीजेपी विधायक धरने पर, नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट

· · 2 मिनट

कर्नाटक: बीजेपी विधायक धरने पर, नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट

लखनऊ। कर्नाटक में सियासी संग्राम अभी भी जारी है। सदन में हंगामे के स्पीकर रमेश कुमार ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है। सदन में कुमारस्वामी सरकार को आज फ्लोर टेस्ट का सामना करना था, लेकिन हंगामे की वजह फ्लोर टेस्ट नहीं हो सका। कर्नाटक में जारी सियासी संग्राम अब एक दिन और टल गया है। कुमारस्वामी सरकार के भविष्य पर अब कल फैसला होने की संभावना है।

https://twitter.com/hashtag/Karnataka

इससे पहले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने सदन में अपने भाषण के दौरान भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। इस दौरान बीजेपी ने भीकांग्रेस-जद(एस) सरकार पर फ्लोर टेस्ट में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। सदन में फ्लोर टेस्ट आज ही कराने के लिए बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

धरने पर बीजेपी विधायक

सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थागित करने के फैसले को बीजेपी नेताओं ने असंवैधानिक बताया। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही आधी रात के 12 बज जाए,लेकिन विश्वास मत का परीक्षण आज ही होना चाहिए। ऐसा न होने की स्थिति में वह और उनके साथी विधायक धरने पर बैठे रहेंगे।

https://t.co/TALDiB378d

बीजेपी नेताओं कुमारस्वामी पर फ्लोर टेस्ट टालने का लगाया आरोप

इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने स्पीकर को संदेश भेजकर आज ही फ्लोर टेस्ट कराने पर विचार करने को कहा। भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने कहा आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ विश्वास मत में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्वास मत लाने का प्रस्ताव सीएम की तरफ से ही लाया गया था। लेकिन जब इस पर बहस शुरू हुई तो सिद्धारमैया, कृष्णा बाइर गौड़ा और एचके पाटिल ने दूसरे मुद्दे उठाने शुरू कर दिए।

वहीं कांग्रेस नेता एचके पाटिल ने कहा कि संविधान के अनुसार राज्यपाल सत्र की कार्यवाही से कोई लेना देना नहीं है। मैं राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि वे सत्र की कार्यवाही में हस्तक्षेप न करें। इस दौरान स्पीकर रमेश कुमार ने बागी विधायक श्रीमंत पाटिल की अस्पताल की वायरल फोटो पर चिंता जाहिर करते हुए गृह मंत्री एमबी पाटिल को विधायक श्रीमंत पाटिल के परिजनो से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

https://t.co/cZZC5SvVcC

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बहस के दौरान कहा कि जब तक हमें सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश पर स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता। उस समय इस सत्र में फ्लोर टेस्ट कराना सही नहीं होगा। यह पूरी तरह असवैंधानिक होगा। अगर विश्वास प्रस्ताव के दौरान बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण सदन नहीं आते हैं तो गठबंधन सरकार के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख