शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

आप से बर्खास्त मंत्री कपिल सोमवार को एसीबी से करेंगे शिकायत

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आप नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि वह अपनी शिकायत लेकर सोमवार को भ्रष्टाचार-रोधी शाखा (एसीबी) से मिलेंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

समाचार चैनल ‘रिपब्लिक’ पर चर्चा के दौरान कपिल ने कहा, ”मैं कल (सोमवार) सुबह 11 बजे के करीब एसीबी के पास जाऊंगा और केजरीवाल तथा जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाऊंगा, मुझे किसी से कोई डर नहीं है। मेरे साथ ईश्वर है। यह कोई राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई गई आवाज है।” इससे पहले, रविवार को ही कपिल ने दावा किया कि केजरीवाल ने शुक्रवार को उनकी आंखों के सामने जैन से दो करोड़ रुपये लिए।

हाल ही में दिल्ली निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन करने के बाद ताजा घटना के कारण आम आदमी पार्टी (आप) नई परेशानी में घिर गई है। आप ने जहां कपिल के आरोपों से इनकार किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने केजरीवाल से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। कपिल ने मंत्रिपद से हटाए जाने के ठीक अगले दिन केजरीवाल पर यह आरोप लगाया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख