शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कपिल मिश्रा आप के खिलाफ सीबीआई, सीबीडीटी जाएंगे

· · 1 मिनट

कपिल मिश्रा आप के खिलाफ सीबीआई, सीबीडीटी जाएंगे

नई दिल्ली (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) जाएंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मिश्रा ने ट्वीट कर बताया, ”जब भी मुझे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, मैं काला धन, हवाला और धन शोधन के मामलों के तहत (केजरीवाल और आप के खिलाफ) सीबीआई और सीबीडीटी में लिखित शिकायत दर्ज कराऊंगा।” मिश्रा ने रविवार को पार्टी पर निर्वाचन आयोग (ईसी) को पार्टी फंड की सही जानकारी न देने और फर्जी कंपनियों के जरिये धन शोधन का आरोप लगाया था।

मिश्रा ने नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि वित्त वर्ष 2013-14 में आप के बैंक खातों में 45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थे, जबकि पार्टी ने ईसी को करीब नौ करोड़ रुपये की जानकारी दी।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि पार्टी ने सरकार और कार्यकर्ताओं से करीब 36 करोड़ रुपये की जानकारी छिपाई। मिश्रा ने दावा किया कि पार्टी ने फर्जी कंपनियों के जरिये पैसे इकट्ठे किए। हालांकि आप ने मिश्रा के आरोप खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (आप) की साजिश करार दिया है। आप का कहना है कि भाजपा मिश्रा के जरिये पार्टी पर निशाना साध रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख