शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कन्नौज: तिर्वा बसपा प्रत्याशी समेत 31 की जमानत जब्त

· · 2 मिनट

कन्नौज: तिर्वा बसपा प्रत्याशी समेत 31 की जमानत जब्त

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। जिले की तीनों विधानसभा सीटों में कुल 39 प्रत्याशी चुनाव लडे़। मतदाताओं ने 31 प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त कर ली। इसमें तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी भी शामिल हैं।

सपाई किले में सेंध, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की चार विस सीटें फिसलीं

तिर्वा से भाजपा प्रत्याशी कैलाष राजपूत को विजयी होने का प्रमाण पत्र देते आरओ राजेष कुमार यादव। इस बार सपाई किला ढह गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। सिर्फ कन्नौज सदर सुरक्षित सीट पर ही सपा ने लाज बचाई। कन्नौज की 197 छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां 11 प्रत्याशियों की जमानत नहीं बची। बसपा और सपा प्रत्याशी ही जमानत बचाने वाला वोट पा सके। 197 तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां बसपा प्रत्याशी विजय सिंह विद्रोही की जमानत नहीं बची। साथ ही 10 अन्य निर्दलीय और छोटे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी कम वोटों पर सिमट कर जमानत नहीं बचा सके।

198 कन्नौज सदर सुरक्षित सीट पर भी 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा और बसपा प्रत्याशी ही निर्धारित वोट पाने में कामयाब रहे। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर राजेष कुमार यादव का कहना है,” कुल पडे़ मतों का छठवां हिस्सा जमानत बचाने के लिए जरूरी है।” सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने भी कहा कि प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए छठवां हिस्सा वोटों का लाना जरूरी होता है।

नोटा रहा चैथे नंबर पर, निर्दलीय पीछे छूटे

खास बात यह रही कि जितने भी निर्दलीय प्रत्याषी चुनाव लडे़ वह नोटा से पीछे हो गए। कन्नौज सदर विधानसभा सीट से नोटा को 1706 वोट मिले। तिर्वा से 1871 और छिबरामऊ से 1860 वोट नोटा के लिए हुए।

कन्नौज की सुरक्षित सदर सीट से सपा के अनिल दोहरे ने दर्ज की जीत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख