शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

घर की रसोई में बनाइए ओडिशा का मशहूर काकरा पीठा

आज कुछ मीठा बनाते हैं, बारिश का मौसम भी चल रहा है, मौसम का आनंद लेते हुए कुछ गरम गरम बनाते हैं।

· · 2 मिनट

घर की रसोई में बनाइए ओडिशा का मशहूर काकरा पीठा

कुछ मीठा का खाने का मन है कुछ समझ में नहीं आ रहा कि क्या बनाएँ, ऐसे में परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज घर की रसोई में लेकर आएँ ऐसा ही एक व्यंजन जिसे बनाने के लिए ज़्यादा समय भी नहीं लगता और न ही ज़्यादा सामग्री।

सूजी से तैयार होने पीठा आसानी बनाया जा सकता है। ओडिशा में तो इसे त्यौहारों में भगवान को प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है।

घर में जब कभी त्यौहार मनाया जाता है, तब माँ हमेशा ये काकरा पीठा बनती है क्यों की आसानी से बन भी जाता है और स्वाद में भी सही। काकरा बाहर से कुरकुरा और अंदर से एक दम नरम, तो चलिए जानते हैं कैसे बनते ये पीठा वो भी सिर्फ दो सामग्री से।

Pakhala Bhat- Usuna Chawal Pani Dahi Adrak Rai sarson ka tel Namak Mirchi (2)
Pakhala Bhat- Usuna Chawal Pani Dahi Adrak Rai sarson ka tel Namak Mirchi (2)

तो चलिए बनाते हैं ओडिशा का काकरा पीठा, इसे आज हम अंगीठी में खाना बनाएँगे पहले तो पहले कढ़ाई गरम होने के लिए रख देते हैं।

इसे बनाने से पहले एक बात बता दूँ कि आप जितना सूजी लेगें उससे दोगुना पानी लेना होता है। जैसे मैंने यहाँ दो कटोरी भर के सूजी ली है, उसके बाद चार कटोरी भर के पानी।

उसके बाद आप अपने हिसाब से इसमें चीनी डाल सकते हैं। उसके बाद चीनी घुल जाए तो, सूजी को धीरे-धीरे डालते रहिये और दूसरे हाथ से उसे मिलाते रहिये ताकि इसमें गाँठें ना पड़े, और ऐेसे ही चलाते रहिए जब तक इसमें से पानी न सूख
जाएँ और सूजी अच्छी तरीके से पक जाए।

इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए एक थाली में निकाल दें।

ठंडा होने के बाद उसे अच्छे से गूंथ लें, जब तक वह आपके हाथ पर न लगें, फिर हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर उसे पूड़ी जैसा बना कर तल लें। याद रखें की जब तेल कढ़ाई में डालेगें तो आँच हमेशा तेज रखना है, नहीं तो वो कड़क हो जाएँगे। अंगीठी में खाना बनाना मुश्किल है पर इससे खाने का स्वाद जरूर बढ़ जाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख