शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ज्यादा सेल्फी लेने से खराब हो सकती है आपकी त्वचा

· · 1 मिनट

ज्यादा सेल्फी लेने से खराब हो सकती है आपकी त्वचा

सेल्फी लेने का शौक युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। इसके कई मानसिक और शारीरिक कई नुकसान भी हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते। दुनिया के कई मशहूर डर्मटोलॉजिस्ट ने इस बात की भी चेतावनी जारी की है कि ज्यादा सेल्फी लेना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्यादा सेल्फी लेने से नुकसान

डॉक्टर्स के मुताबिक स्मार्टफोन से निकलने वाली रेडियेशन और चेहरे पर फ्लैश के ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर वक़्त से पहले झुर्रियां पड़नी शुरू हो सकती हैं। ज्यादा सेल्फी लेने से आपकी स्किन की उम्र तेजी से बढ़ने लगती है और आप समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। ब्रिटेन के लिनिया स्किन क्लीनिक के मेडिकल डायरेक्टर सिमोन जोआकी के मुताबिक फ्लैश लाइट और स्क्रीन से चेहरे पर पड़ने वाली ब्लू लाइट स्किन के लिए काफी नुकसानदायक है। सिमोन ने बताया कि ब्लॉगर्स और ज्यादा सेल्फी लेने वालों को अब जल्दी ही संभल जाना चाहिए।

क्या असर होता है त्वचा पर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियेशन आपकी त्वचा में मौजूद डीएनए पर बुरा असर डालता है। इस रेडियेशन के चलते शरीर की स्किन रिपेयरिंग की क्षमता पर भी काफी बुरा असर पड़ता है जिससे समय से पहले झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती हैं। बता दें कि किसी भी तरह की क्रीम या सनस्क्रीन इससे बचाव नहीं कर सकती।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख