शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

जून में वनस्पति तेल का आयात 15 फीसद बढ़ा

· · 1 मिनट

जून में वनस्पति तेल का आयात 15 फीसद बढ़ा

नई दिल्ली (भाषा)। उद्योग संगठन एसईए ने घरेलू तेल प्रसंस्करण उद्योग की रक्षा के लिए प्रसंस्कृत खाद्य तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की अपील करते हुए कहा है कि रिफाइंड पाम तेल के आयात के बढ़ने के साथ वनस्पति तेल आयात जून में 15 प्रतिशत बढ़कर 11.69 लाख टन हो गया।

साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि कच्चा और रिफाइंड वनस्पति तेल के बीच के शुल्क अंतर को 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की जानी चाहिए। मौजूदा समय में कच्चा खाद्य तेल पर आयात शुल्क 12.5 प्रतिशत और रिफाइंड खाद्य तेल पर 20 प्रतिशत है।

एसईए ने कहा, “जून 2016 के दौरान वनस्पति तेल का आयात 11,69,456 टन का हुआ था जो आयात जून 2015 में 10,16,297 टन का हुआ था।” अक्तूबर में समाप्त हुए चालू तेल वर्ष के पहले आठ महीनों में वनस्पति तेल का आयात 10 प्रतिशत बढ़कर 97.63 लाख टन हो गया जो आयात पूर्व तेल वर्ष की समान अवधि में 88.49 लाख टन का हुआ था।

संघ ने कहा कि आरबीडी पामोलीन तेल का खतरनाक तरीके से बढ़ रहा आयात घरेलू रिफायनिंग उद्योग को गंभीरता से प्रभावित कर रही है। एसईए के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने बताया, “हम चाहते हैं कि कच्चा और रिफाइंड खाद्य तेल के बीच के शुल्क अंतर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाए।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख